April 15, 2024
Category - Events
Poetry Reading Activity
प्रत्येक मनुष्य के जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं| हमें कठिनाइयों से भयभीत नहीं होना चाहिए ,बल्कि धैर्यपूर्वक उनका सामना करना चाहिए जो मनुष्य अपने धैर्य एवं विवेक से काम करता है, वह विजय प्राप्त करता है|
इसी बात को ध्यान में हुए कक्षा पाँचवीं के छात्रों ने मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में कविता वाचन गतिविधि प्रस्तुति की | कविता प्रस्तुत करते समय छात्रों ने कविता के अनुसार प्रतिमानों का प्रयोग किया | छात्रों ने कविता का गायन करते समय उचित लय व हाव - भाव का भी पूरा ध्यान रखा | कविताएँ भाषा की ध्वनियों से छात्रों का परिचय करवाने का एक अच्छा तरीका है ,भले ही इनके शब्द शुरू में अपरिचित, परन्तु इससे एक मजेदार तरीके से भाषा सीखने का प्रोत्साहन | यह गतिविधि विद्यार्थियों में धारा प्रवाह, बोलने की क्षमता और आत्मविश्वास जगाती है | ये शब्दों की ध्वनियों का ज्ञान भी करवाती है, जो की एक महत्वपूर्ण वाचन कौशल है | इससे छात्रों में भाषा और वाचन के प्रति आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अन्य कौशल का विकास होता है | यह गतिविधि छात्रों में मुसीबतों से लड़ने, उनके सामने हिम्मत से डटकर खड़े रहने, तथा मानव के अंदर छुपे गुणों की प्रस्तुति ,अभिनय जैसे गुणों का विकास करती है| इस गतिविधि को करते समय छात्रों ने खूब आनंद लिया | यह गतिविधि उनके अधिग्रहण क्षमता को मजबूती प्रदान करती है तथा विषय के प्रति रोचकता उत्पन्न करती है|